फ़िल्म '83' से मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका में साकिब सलीम का नया पोस्टर हुआ रिलीज़!
क्रिकेटर सुनील गावस्कर के किरदार में ताहिर राज भसीन और के. श्रीकांत के रूप में जीवा का पोस्टर रिलीज करने के बाद, फ़िल्म '83 के निर्माताओं ने अब मोहम्मद अमरनाथ की भूमिका में साकिब सलीम का पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। फ़िल्म 83 के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर यह नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा ,"The man of the match who steered the Indian team to victory with his batting & bowling Presenting Mohinder JIMMY Amarnath!"
दिन प्रतिदिन फ़िल्म '83 अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है, ऐसे में निर्माता इस बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म के पोस्टर और कंटेंट के साथ देश को उत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

रणवीर सिंह फ़िल्म में प्रतिष्ठित कपिल देव की भूमिका निभा रहे है तोह वही , सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नज़र आएंगी।
देश की "सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म" के रूप में चिन्हित फ़िल्म '83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।


Click it and Unblock the Notifications











