Sapna Choudhary की बायोपिक 'मैडम सपना' का पोस्टर हुआ जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Sapna Choudhary's biopic 'Madam Sapna' poster released: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सपना ने अपने देसी डांस से दुनिया भर में अपना जलवा बिखेर दिया है। हर कोई सपना के डांस का दीवाना है। छोटी उम्र से ही सपना चौधरी ने डांस को अपना करियर बना लिया था। पिता के गुजरने के बाद उन्होंने ही परिवार की जिम्मेदारी उठाई थीं। वहीं बात दें कि सपना चौधरी की जिंदगी अब बदलने वाली है।
जाने माने फिल्म मेकर महेश भट्ट सपना चौधरी पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। वहीं अब जाकर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हुई है। हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टा हैंडल पर फिल्म 'मैडम सपना' का पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने लिखा- अपने पोस्टर को शेयर करने के साथ ही सपना चौधरी अपने इंस्टा पोस्ट में लिखती हैं- जिन्दगी कभी आसान नहीं होती, ये हम सब जानते हैं। लेकिन हमारे संघर्ष, हमारी लड़ाइयां, हर किसी के लिए अलग-अलग होती हैं। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरा सफर कभी भी फूलों की सेज नहीं रहा। फिर भी, आज मैं मजबूती से खड़ी हूं, सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।
सपना आगे लिखती हैं कि 'अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी कहानी बताऊं, सिर्फ सपना चौधरी के रूप में नहीं, बल्कि उन सबकी आवाज़ बनकर जो अपनी लड़ाइयां लड़कर उनसे ऊपर उठे हैं। शाइनिंग सन स्टूडियोज़ के जरिए मेरी यात्रा अब आपके सामने होगी-खरी, सच्ची, और बिना किसी बनावट के।'
'जैसे आप हमेशा मुझ पर आशीर्वाद बरसाते रहे हैं, वैसे ही इस बार भी हम पर अपना प्यार और समर्थन बनाए रखें। इस बार हमें आपके प्यार की और भी ज़रूरत है, आपके साथ की और भी मजबूती, क्योंकि ये कहानी अब सिर्फ मेरी नहीं रही। ये एक ऐसी कहानी है, जो संघर्षों से उभरी है, उम्मीद की है, और उन सपनों की है जो कभी मरे नहीं। मेरी कहानी, अब सबकी है। जल्द आ रही है, 2025 में।' यानी कि सपना चौधरी की बायोपिक अगले साल रिलीज होने जा रही है। सपना इस बायोपिक के लिए बेहद ही उत्साहित हैं। साथ ही में उनके फैन्स को भी उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications