Sapna Choudhary की मां ने बिग बॉस में जाने की नहीं दी इजाजत, लोग बोले- भीड़ में नाचने करने के लिए...

Sapna Choudhary Received Bigg Boss 10 Offer: सपना चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की जान कहा जाता है और आपको बता दें कि वह आज उनके वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने स्टेज डांस से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की और आज के वक्त में वह दो बच्चों की मां बन चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी को बिग बॉस 11 में देखा गया था। जहां पर उन्होंने अपने अंदाज और डांस दोनों से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि सपना चौधरी कई विवादों में भी रह चुकी है। लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो उनका तेजी से वायरल हो रहा है जो एक पॉडकास्ट के दौरान का है।
सपना चौधरी के इस वायरल हो रहे वीडियो में वह कहती हुई नजर आ रही है कि उन्हें बिग बॉस 10 का भी ऑफर आया था। सपना चौधरी ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मुझे सबसे पहले बिग बॉस 10 का ऑफर आया था। लेकिन मेरी मम्मी ने बोला कि 3 महीने अकेले लड़की को भेज दूं। तेरा दिमाग खराब हो गया है।"
अब सपना चौधरी का यह वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। काफी सारे लोगों ने डांसर को आड़े हाथ लिया है और साथ ही साथ लोगों का यह भी कहना है कि सपना की मां ने बिग बॉस में जाने के लिए मना कर दिया लेकिन भीड़ में डांस करने के लिए इजाजत दे दी।


Click it and Unblock the Notifications











