सपना चौधरी ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, आग की तरह वायरल हो रहा है वीडियो!

Sapna Chaudhary Mahakumbh- हरियाणवी इंडस्ट्री की शान कही जाने वाली सपना चौधरी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल वो महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए गईं थीं। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है तो फैंस कई तरह की बातें कर रहे हैं। सपना चौधरी को अक्सर देखा जाता है कि वो काफी धार्मिक हैं और इस काम में आगे रहती हैं।
सपना चौधरी के इस वीडियो की बात करें तो वो ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और काफी सिंपल लुक में पहुंची हैं। कहीं वो डुबकी लगाती दिख रही हैं तो कहीं वो नाव में बैठकर सैर करती दिख रही हैं।
इस वीडियो को सपना ने खुद साझा किया है और हार्ट इमोजी पोस्ट की है। सपना चौधरी का ये वीडियो कुछ ही घंटो में आग की तरह फैल रहा है। बता दें कि अक्सर देखा जाता है कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज साझा करती हैं और फैंस इसपर रिएक्ट करते हैं।
रागिनी को लेकर मशहूर
सपना चौधरी रागिनी गाने को लेकर मशहूर है और इसी से उन्होने शुरुआत की थी। इसके बाद वो डांस का शो करने लगी जिसके बाद उनकी फैन फॉलोविंग अलग लेवल पर पहुंच गई थी।
इस वक्त सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है और लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। उनके शो में हजारों की भीड़ आती है और कई बार भीड़ बेकाबू भी हो जाती है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जोकि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











