Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने बच्ची के साथ मटकाई इस गाने पर कमर, डांस देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़

Sapna Choudhary dance video: सपना चौधरी(Sapna Choudhary) अपने डांस और देसी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। जब भी सपना डांस करने के लिए स्टेज पर खड़ी होती हैं उन्हें देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ आती हैं। सपना चौधरी के डांस के देखने के लिए लोग तो अपने घरों की छत पर खड़े होकर भी सपना का इंतजार करते हैं। सपना का एक-एक डांस सोशल मीडिया पर बवाल मचा देता है। उनके एक-एक वीडियो पर लाखों-करोड़ों की संख्या से व्यूज आते हैं। इससे आप तो समझ ही सकते हैं कि सपना चौधरी कितनी पॉपुलर हैं।
सपना चौधरी ने अपने पॉपुलर गाने पर किया डांस
बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मी़डिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने मोस्ट पॉपुलर गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर (Teri aakhya ka yo kajal) कमर मटका रही हैं। गुलाबी रंग का सूट पहने सपना चौधरी बेधड़क डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ ही एक बच्ची भी नजर आ ही है। जो सपना को बराबर की टक्कर दे रही है। बता दें कि इस डांस को देखने के लिए लाखों की भीड़ जमा हो चुकी है।
यूजर्स के आए जमकर रिएक्शन
वहीं सोशल मीडिया पर भी वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है सपना आप सबसे अलग हैं तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपके टक्कर कोई नहीं दे सकता। बता दें कि इस वीडियो को सोनोटेक वीडियो नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 3.8 मिलियन व्यूज आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











