मारपीट, लड़ाई-झड़गे, पति की प्रताड़ना, सपना चौधरी ने बच्चों के साथ आनन फानन में छोड़ा पति का घर
Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने अपने पति यशवीर साहू पर घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना का कहना है कि शादी के बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ी और हालात ऐसे बने कि उन्हें अपने छोटे बच्चों के साथ ससुराल और पति का घर छोड़कर अलग रहना पड़ा।

सपना चौधरी ने पेश किए सबूत
जानकारी के अनुसार, उन्होंने अदालत में कई अहम सबूत पेश किए, जिनमें मेडिकल रिपोर्ट्स, लिखित शिकायतें और कई अगल डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। इन सभी प्रूफ्स को देखने के बाद कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। साथ ही, अदालत ने आदेश दिया है कि यशवीर साहू फिलहाल उनके आवास, कार्यस्थल या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आसपास न जाएं और न ही किसी तरह का संपर्क स्थापित करें।
सपना चौधरी के है दो बेटे
सपना चौधरी की निजी जिंदगी की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने यशवीर साहू से शादी की थी और दोनों के दो बेटे भी है। हालांकि उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन को हमेशा निजी रखने की कोशिश की है और बहुत कम मौकों पर इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात की है। शादी और बच्चों से जुड़ी जानकारी भी अक्सर मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही सामने आती रही है।
सुनवाई की अगली तारीख
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह आदेश अस्थायी है और मामले की अंतिम सुनवाई के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और अगली सुनवाई की तारीख भी तय की गई है।
सच्चाई की इंतजार
इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस और यूजर्स इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, वहीं कई लोग कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।


Click it and Unblock the Notifications