..................... Sapna Choudhary removes dupatta shows weight gain heavy figure Sapna Choudhary latest dance video - Hindi Filmibeat

Sapna Choudhary Video: दुपट्टा उतारकर ऐसी नाचीं सपना कि दिख गई हैवी फिगर, बोलीं- खूब चर्चा है बाजार में...

sapna choudhary dance video

Sapna Choudhary Latest Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary Bold Dance Video) के ठुमको का आज भी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। सपना चौधरी भी अपने फैंस के साथ आए दिन एक से बढ़कर एक शानदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में अब सपना चौधरी ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ ड्रॉप किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी अपनी वेट गेन वाली फिगर को बेबाक अंदाज से फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो
वीडियो में सपना चौधरी हरे रंग का लहंगा चोली पहने दिखाई दे रही हैं। हसीना ने इस दौरान दुपट्टा कैरी नहीं किया है जो कि उनके इस लुक को बेहद बोल्ड टच दे रहा है। इसके साथ ही सपना चौधरी ने जुल्फे लहराते और झटकते हुए शानदार डांस स्टेप्स और अदाएं दिखा रही हैं। सपना चौधरी ने इस वीडियो को काफी डार्क मेक अप किया है। इसके साथ ही हर किसी की नजर सपना चौधरी की डीपनेक चोली पर थम रही हैं। फैंस सपना की इस अदाओं पर दिल हार रहे हैं।

वीडियो को दिया ये कैप्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने जो कैप्शन दिया है वो भी काफी खास है। वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा, "ये खबर छपी है अखबार में... हमारी खूब चर्चा है बाजार में..." सपना चौधरी के इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में सपना की तारीफों के साथ-साथ उनके इस दौरान के और भी वीडियो की डिमांड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही सपना अब भले ही देहाती स्टेज और रागिनी परफॉर्मेंस में ना दिखाई देती हो लेकिन सपना की डिमांड हाई क्लास इवेंट्स में बढ़ती जा रही हैं। सपना चौधरी हरियाणा की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली डांसर बन गई हैं।

सपना चौधरी का करियर
सपना चौधरी भले ही अब पहले की तरह रागिनी परफॉर्मेंस में बेहद खम दिखाई देती हो लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी इस फॉर्म में काफी मिस करते हैं। आज भी लोग सपना चौधरी को सिर्फ रागिनी के तौर पर ही सबसे ज्यादा पहचानते हैं। सपना चौधरी अपने डांस फॉर्म से इतनी ज्यादा फेमस हो गई थीं कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिल गया था और उन्होंने शानदार गेम भी खेला। इसके बाद सपना बॉलीवुड सॉन्ग्स में भी परफॉर्म करती दिखाई दीं।

Read more about: sapna choudhary bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X