Cannes 2023- रेड कार्पेट पर हो गई सपना चौधरी की फजीहत? 30 किलो का गाउन उठाकर खुद बढ़ना पड़ा आगे!

Sapna Choudhary makes Cannes red carpet debut: हरियाणवी डांस सेंसेशन और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने इस साल कान्स में डेब्यू किया है। वह फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलने वाली पहली रिजनल कलाकार बन गई हैं। सपना ने अपने कान्स डेब्यू के लिए एयर फ्रांस के साथ कोलैबोरेट किया है।
अपने रेड कार्पेट डेब्यू के लिए, हरयाणवी डांसिंग सेंसेशन ने गुलाबी कढ़ाई वाले फ्लोर लॉन्ग गाउन को चुना, जिसमें वो पूरी तरह से एलिगेंट और स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर नमस्ते का पोज भी दिया।
फोटोग्राफर्स ने कर दिया इग्नोर
सपना 30 किलो के इस गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं। दरअसल, ये वीडियो रेड कार्पेट का है, जहां देख सकते हैं कि सपना रेड कार्पेट पर आती हैं, लेकिन वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
सपना चौधरी रेड कार्पेट पर कई तरह के पोज देती हैं, लेकिन सबका ध्यान इदर-उधर होता है। वहीं सपना के साइड में मौजूद उर्वशी रौतेला सारी लाइमलाइट बटोर लेती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ पोज देने के बाद, सपना खुद ही अपना हेवी गाउन उठाकर आगे बढ़ जाती हैं क्योंकि वहां पर उनकी टीम से कोई मदद के लिए मौजूद नहीं था।
हरयाणवी डांसर हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी हरयाणवी डांसर हैं और पूरे देश भर में काफी पॉपुलर हैं। साल 2017 में ये बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें, सपना के कई वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे। जिसके बाद वो इंटरनेट सनसनी बन गई थीं। गाना आख्या का यो काजल पर उनका परफॉमेंस काफी फेमस है।


Click it and Unblock the Notifications
