Sapna Choudhary:दूसरी शादी रचा रही हैं सपना चौधरी?सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनी सेज पर बैठे ऐसा वीडियो आया सामने

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Video: हरियाणी डांसर जो कि कान्स रेड कार्पेट तक का रुख कर चुकी हैं वो अपने अनूठे अंदाज से सुर्खियों में बने रहना बखूबी जानती है। अब एक बार फिर से सपना चौधरी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है जो कि सपना के फैंस को भी काफी कंफ्यूज कर रहा है।

दरअसल, सपना चौधरी इस लेटेस्ट वीडियो में दुल्हन बनी दिखाई दे रही हैं। सुर्ख जोड़ा रहना सपना चौधरी सेज पर बैठी खूबसूरत अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का ये रूप देखकर हर तरफ उनके शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं। हालांकि आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। बल्कि ये सपना का खूबसूरत राजस्थानी लुक है जो कि उन्होंने अपने फैंस के लिए ड्रॉप किया है।

सोशल मीडिया पर सपना के इस वीडियो को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां तमाम लोग उनके गहनों के चर्चे कर रहे हैं तो वहीं काफी सारे यूजर्स उनके लहंगे और कटीली अदाओं की तारीफें कर रहे हैं। सपना चौधरी के दीवाने एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "चंद्रमुखी वाली अदाएं"। इसके साथ ही काफी सारे यूजर्स फायर और हार्ट वाली इमोजी भी कमेंट में बना रहे हैं।

बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही सपना अब भले ही देहाती स्टेज और रागिनी परफॉर्मेंस में ना दिखाई देती हो लेकिन सपना की डिमांड हाई क्लास इवेंट्स में बढ़ती जा रही हैं। सपना चौधरी हरियाणा की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली डांसर बन गई हैं।

सपना चौधरी भले ही अब पहले की तरह रागिनी परफॉर्मेंस में बेहद खम दिखाई देती हो लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी इस फॉर्म में काफी मिस करते हैं। आज भी लोग सपना चौधरी को सिर्फ रागिनी के तौर पर ही सबसे ज्यादा पहचानते हैं। सपना चौधरी अपने डांस फॉर्म से इतनी ज्यादा फेमस हो गई थीं कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिल गया था और उन्होंने शानदार गेम भी खेला। इसके बाद सपना बॉलीवुड सॉन्ग्स में भी परफॉर्म करती दिखाई दीं।

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X