इस कारण पति करता था सपना चौधरी की पिटाई, करीबी ने बात दी एक एक बात
Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पति वीर साहू के साथ अपने बिगड़ते रिश्तों और तलाक के कारण इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अब सपना चौधरी के करीबी ने उनके रिश्ते को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है और बताया है कि वीर साहू सपना चौधरी की पिटाई क्यों करता था।

सपना चौधरी के पिटाई क्यों करते थे वीर साहू
सपना के साथ उनके म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके एक्टर सार्थक चौधरी ने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने सबको चौंका दिया है। सार्थक चौधरी का कहना है कि वीक साहू को सपना चौधरी के नाम और शोहरत से जलन होने लगी थी। इसके साथ ही वीर को सपना पर शक भी था कि उनका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। इन्ही कारण से वीर साहू सपना चौधरी के साथ मारपीट तक करता था। ऐसे में अब दोनों तलाक के फैसले पर पहुंच चुके हैं।
घरेलू हिंसा का केस
सार्थक की जानकारी के अनुसार अभी तक सपना चौधरी और वीर साहू का तलाक नहीं हुआ है। सपना ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। सपना चौधरी ने वीर साहू पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
वीर साहू को सपना चौधरी से दूर रहने के आदेश
इसके बाद सपना की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने 9 जून को एक बड़ा आदेश जारी किया। कोर्ट ने वीर साहू को अगली सुनवाई यानि के 25 जुलाई तक सपना चौधरी से दूर रहने के आदेश दिए हैं। वह न तो सपना के घर जा सकते हैं और न ही उनके वर्कप्लेस पर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications