पति वीर साहू से तलाक के बीच खुलकर बोलीं सपना चौधरी- 'सांपों का आना जाना लगा रहता है'

Sapna Choudhary Viral Reaction: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपने डांस ये स्टेज वीडियो से हटकर पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। यूं तो सपना चौधरी ने हमेशा ही अपनी निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखा है लेकिन इस बार ये धाकड़ हसीना पति वीर साहू के साथ बिगड़ते रिश्तों को लेकर चर्चाओं में आ ही गई है।

Sapna Choudhary Viral Reaction

सपना चौधरी का तलाक

जहां सपना चौधरी के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट ने वीर साहू को सपना से दूर रहने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर सरना भी अपने इंटरव्यू में कई बार इशारों इशारों में काफी कुछ बोल चुकी हैं। अब सपना चौधरी का एक और रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीर साहू तो बताया सांप?

सपना चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसी बात लिख दी है जिसे लोग उनके तलाक से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसे माना जा रहा है कि सपना चौधरी ने ये बात अपने पति वीर साहू के लिए ही लिखी है। सपना चौधरी ने लिखा, "हमारा चंदन जैसा व्यवहार है, इसलिए सांपों का आना जाना लगा रहता है।" पोस्ट में सपना चौधरी ने सांप वाला इमोजी भी बनाया है।

वीर साहू पर लगाए मारपीट के आरोप

बताते चलें कि सपना चौधरी ने बीते दिनों से कई पोस्ट किए हैं जो क्रिप्टिक हैं। इन पोस्ट में साफ तौर पर दिख रहा है कि वह किसी को टारगेट कर रही हैं, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। बताते चलें कि सपना चौधरी ने कोर्ट में याचिका दायर कर बताया है कि पति वीर साहू उनके साथ मारपीट करते हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होने वाली है।

Read more about: sapna choudhary bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X