..................... पवन सिंह की बदतमीजी पर सपना चौधरी ने तोड़ी चुप्पी Sapna Choudhary broke her silence on Pawan Singh's misbehavior with Anjali Raghav on stage - Hindi Filmibeat

अंजली राघव के साथ पवन सिंह की बदतमीजी पर सपना चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'उनको स्टेज पर ही..'

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary on Anjali Raghav Video- सपना चौधरी शुरु से ही मुखर रही हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय रखती रही हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पवन सिंह और अंजली राघव वाले विवाद पर खुलकर बोलती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि स्टेज पर एक लाइव शो के दौरान पवन सिंह ने जो हरकत हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव के साथ की थी उसपर सपना चौधरी ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अंजली को वहीं पर मना करना चाहिए। इस दौरान सपना एक इंटरव्यू में थीं और इस पर रिएक्शन लिया गया था।

सपना चौधरी ने कही ये बात

इंटरव्यूवर ने सपना चौधरी से पूछा कि, ''पवन सिंह के साथ जो घटना हुई और हरियाणी की अंजली करके जो एक्ट्रेस थीं।'' सपना चौधरी ने कहा, ''अंजली करके नहीं बल्कि अंजली राघव एक्ट्रेस हैं। देखिए वो सिचुएशन थी उसके ऊपर मैं नहीं कह सकती लेकिन जिस तरीके से मैने देखा, मुझे लगता है कि अंजली को तुरंत मना करना चाहिए था स्टेज पर ही। हां कभी कभी मुश्किल होता है कहना क्योंकि वो बोल्डनेस आना एक आर्टिस्ट के लिए शायद मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको तुरंत कह देना चाहिए नो, मुझे अच्छा नहीं लग रहा है आप प्लीज ऐसे मत कीजिए।''

सपना चौधरी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि हरियाणा इंडस्ट्री को पूरे देश तक मशहूर करने के लिए सपना चौधरी को जाना जाता है। अपने स्टेज शो के जरिए वो वायरल हुईं थीं और आज पूरा देश सपना चौधरी को जानता है।

हरियाणा में रागिनी तो काफी समय से हो रही है लेकिन इसको पहचान दिलाने का काम सपना ने किया था। बिग बॉस के शो पर आकर भी उन्होने बिना दबे अपना काम किया था। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X