दूसरी बार मां बनी Sapna Choudhary, नामकरण में शामिल हुए 30 हज़ार लोग, जानें क्या रखा बेटे का नाम?

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Blessed With Baby Boy: सपना चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की जान कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने डांस के जरिए लोगों के बीच में एक खास पहचान बनाई है। वह एक मशहूर डांसर होने के साथ-साथ एक्ट्रेस और सिंगर भी हैं। लेकिन अब हाल ही में सपना चौधरी ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। दरअसल एक बार फिर से वह मां बन गई है।

अक्सर सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा ध्यान रखती है और इसको प्राइवेट रखना पसंद करती है। उन्होंने अपनी शादी और पहली प्रेगनेंसी को भी काफी सीक्रेट रखा था। अब एक बार फिर से दूसरी प्रेगनेंसी को भी उन्होंने सीक्रेट रखा और अब 11 नवंबर को उनके बच्चे का नामकरण हुआ।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू के घर पर एक और बेटे ने जन्म ले लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस खास मौके पर हरियाणा के मदनखेड़ी गांव में एक बहुत बड़ा इवेंट भी ऑर्गेनाइज किया गया था। यहां पर पंजाब से लेकर हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर सितारे भी मेहमान बनकर पहुंचे थे।

यहां तक कि यूपी से लेकर महाराष्ट्र के लोग भी सपना चौधरी के बेटे के नामकरण में पहुंचे थे। खबरों के अनुसार इस समारोह में तकरीबन 30,000 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे। जिसमें मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस दी थी। जिसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान वह स्टेज पर बच्चों के नाम कभी खुलासा कर देते हैं।

मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने स्टेज पर खुद सपना चौधरी की दूसरे बेटे के नाम का खुलासा किया और बताया कि उसका नाम शाहवीर है। बता दे कि सपना चौधरी के दूसरी बार मां बनने पर अब फैंस भी अपनी खुशी रोक नहीं पा रहे हैं। काफी सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि उन्होंने अपनी मां बनने की खबर किसी को कानों कान नहीं लगने दी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू की जनवरी 2020 में एक बहुत ही सीक्रेट वेडिंग हुई थी। 5 अक्टूबर को सपना चौधरी ने अपने पहले बेटे पोरस को जन्म दे दिया था और अब एक बार फिर से इस कपल के घर पर खुशियां आई है। उनका दूसरा बेटा भी हो गया है और अब सोशल मीडिया पर लगातार लोग भी उनको बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X