सपना चौधरी की भाभी ने घर में मचाया बवाल! डांसर और पूरे परिवार की कर दी ऐसी हालत

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Bhabhi Police Complaint: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने बिंदास अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। हालांकि इन दिनों ये हसीना जरा लाइफ के बुरे फेज में आ गई है, जिसका कारण हैं उनकी भाभी। दरअसल, सपना चौधरी की भाभी मे उनके परिवार के सभी लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। सपना की भाभी ने परेशान करने और दहेज की मांग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, पलवल पुलिस ने सपना के भाई करण और मां नीलम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

सपना चौधरी की भाभी ने पलवल के महिला थाने में सिंगर व डांसर सहित अपनी सास नीलम और पति करण सहित अन्य लोगों के खिलाफ दहेज में 'क्रेटा' कार की मांग करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की व दहेज की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर उनका उत्पीड़न किया गया एवं यौन शोषण किया गया। शिकायतकर्ता ने 2018 में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सपना के भाई करण से शादी की थी।

सपना की भाभी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 'छूछक समारोह' के तहत बेटी के पैदा होने के बाद उनके ससुराल वालों ने कार की मांग शुरू कर दी। हालांकि, उनके पिता ने उन्हें 3 लाख रुपये नकद कुछ सोने और चांदी के आभूषण और कपड़े दिए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके परिवार से उपहार मिलने के बाद उनके ससुराल वाले नाखुश थे और कार की मांग करते हुए उसे फिर से गाली देने लगे।

उन्होंने यह भी कहा कि 6 मई 2020 को उनके पति (करण) ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की और उनके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। उन्होंने आगे दावा किया कि लगभग छह महीने पहले वह पलवल में अपने पिता के घर लौट आई थीं और सपना चौधरी, करण व नीलम सहित अपने ससुराल वालों के खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला थाना प्रभारी सुशीला ने कहा, ''जांच जारी है. पुलिस उपाधीक्षक सतेंद्र पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप तय होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।''

Read more about: sapna choudhary bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X