सुशांत सिंह राजपूत पर सपना भवनानी का इमोशनल पोस्ट, साझा की इस फिल्म की तस्वीर

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली थी और धीरे धीरे ये बात पूरी तरह से साफ होती नजर आ रही हैं। लेकिन इस समय उनको लेकर कई तरह की आवाजें उठाई जा रही हैं और ड्रग्स एंगल सामने आन के बाद कई लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और उनके करीबी अक्सर उनको याद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

ऐसे में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट और फिल्ममेकर सपना भवनानी का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि उन्होने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया है। इस पोस्ट में सपना ने सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर साझा की है और एक कैप्शन भी लिखा है।

sushant singh rajput, सुशांत सिंह राजपूत

ये उस समय की तस्वीर है जब सुशांत सिंह राजपूत अपने करियर की सबसे शानदार फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी कर रहे थे। ये फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी।

इस तस्वीर पर सपना ने लिखा है कि.. '23 सितंबर 2016, सुशांत सिंह एमएस धोनी, क्या वो जानते थे कि फिल्म की टाइटल की तरह की उनकी जिंदगी भी अनटोल्ड(अनकही) बन जाएगी।'

सपना के इस पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी इमोशनली कमेंट कर रहे हैं और अपने पसंदीदा कलाकार को याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार फिल्म दिल बेचारा में नजर आए थे जो कि उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X