..................... Sapna Bhavnani Attacks Amitabh Bachchan For Supporting Me Too Movement - Hindi Filmibeat

#MeToo: उम्मीद है जल्द ही अमिताभ बच्चन का भयानक सच भी दुनिया के सामने आएगा- सपना भवनानी

Recommended Video

Bigg Boss Ex contestant Sapna Bhavnani ATTACKS on Amitabh Bachchan for MeToo movement | FilmiBeat

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में मी टू अभियान का समर्थन देते हुए एक ट्विट पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि किसी भी महिला के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और गलत आचरण के खिलाफ हूं। खासकर उसके कार्यस्थल पर। ऐसे कृत्‍य को तुरंत संबंधित अधिकारियों के नोटिस में लाया जाना चाहिए और इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए या फिर कानून का सहारा लिया जाना चाहिए।

#Me Too लिस्ट में बॉलीवुड के 12 सेलिब्रिटी अब तक शामिल- बलात्कार जैसे संगीन आरोप

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा- महिलाएं, बच्चे और समाज के कमजोर वर्ग को विशेष सुरक्षा की जरूरत है। बड़े-बड़े कार्यस्‍थलों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को देखना सबसे ज्यादा उत्साहजनक रहा है। यह हमारे लिए बेहद शर्म की बात होगी यदि हम उन्हें वह इज्‍जत और सुरक्षा ना दे पाए जिसकी वे योग्‍य हैं।

Sapna Bhavnani

बहरहाल, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने बिग बी के इस पोस्ट पर आपत्ति जताई और लिखा- यह अब तक का सबसे बड़ा झूठ है। सर, फिल्म पिंक रिलीज हो कर जा चुकी है और आपकी जो एक्टिविस्ट वाली इमेज है वो भी जाने वाली है। सच बहुत जल्द सामने आएगा। उम्मीद कर रही हूं कि आप अपने हाथ चबा रहे होंगे क्योंकि नाखून कम पड़ जाएंगे।

कोई शक नहीं कि मी टू अभियान बॉलीवुड इंडस्ट्री में भयानक शक्ल ले चुका है। एक के बाद एक कई बॉलीवुड निर्देशक, निर्माता और एक्टर इसकी गिरफ्त में हैं। नाना पाटेकर से लेकर साजिद खान, आलोक नाथ, सुभाष घई.. सभी के नाम इस लिस्ट में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X