धनुष के लिए अपना वजन बढ़ा रही हैं सोनम
एक्ट्रेस सोनम कपूर को अपनी फिल्म के लिए वजन बढ़ाने पर कोई ऐतराज नहीं है। इससे पहले भी वह काफी मोटी थी लेकिन काफी मेहनत के बाद वो आज बड़ी मुश्किल से अपना फिगर शेप में ला सकी हैं।
पर फिल्म रांझणा के लिए वो एक बार फिर से अपना वजन बढ़ाने में जुड चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ धनुष पर्दे पर दिखाई देंगे। जी हां यह धनुष की पहली हिंदी फिल्म होगी।
फिल्म का निर्देशन तनु वेड्स मनु के निर्देशक आनंद एल रॉय कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो आनंद चाहते हैं कि वो थोड़ा सा वजन बढ़ाए ताकि सोनम अपने किरदार के अनुरूप ढल सकें। उन्हें लग रहा था कि सोनम इस बात के लिए कभी हां नहीं करेंगी। लेकिन जब उन्हें सोनम की प्रतिक्रिया मिली तो वह दंग रह गए।
सोनम ने इसे एक चुनौती के तौर पर लिया है। सोनम कहती है संजय लीला भंसाली के कारण उन्होंने अपना वजन घटाया है। फिल्म सांवरिया में काम करने के दौरान संजय नियमित रूप से सोनम को वजन घटाने के लिए टोकते रहते थे।
सोनम का अपने वजन बढ़ाने को लेकर कहना है कि वह हमेशा से ही एक मोटी लड़की रही हूं, मैं कभी भी शॉर्ट ड्रेस नहीं पहन पाती थी। लेकिन अब पिछले कुछ सालों से मैं ऐसा कर पा रही हूं। लेकिन अब भी मैं बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस की तरह स्लिम नहीं हूं लेकिन हां जरा शेप में आ गईं हूं।


Click it and Unblock the Notifications











