इस डायरेक्टर की अगली फिल्म में नजर आएंगी दंगल गर्ल सनाया मल्होत्रा
सनाया मल्होत्रा अनुराग बसु की मनमर्जियां में लीड रोल में नजर आएंगी।
2016 दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और सानया मल्होत्रा के नाम रहा। हर किसी ने दोनों की दंगल में परफॉर्मेंस में जमकर तारीफ की। फातिमा सना फिलहाल अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं जिसमें वो आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।
[पापा-मम्मी के साथ यूं छुट्टियां बिता रहे तैमूर..तस्वीरें VIRAL]
वहीं सानया मल्होत्रा भी आमिर खान प्रोडक्शन की अगली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में एक गाने की कोरियोग्राफी की हैं और आमिर खान खुद भी इस गाने में हैं। सनाया मल्होत्रा मानती हैं कि डांस उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है और इसे इंज्वॉय करती हैं। सानया मल्होत्रा के बारे में खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है।

जी हां सानया मल्होत्रा अनुराग कश्यप की अगली फिल्म मनमर्जियां में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि मनमर्जियां के लिए उन्हें साइन कर लिया गया है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस फिल्म को अनुराग बसु ना सिर्फ डायरेक्ट करेंगे बल्कि प्रोड्यूस भी करेंगे।
Recommended Video

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इतना जरूर है कि सानया मल्होत्रा को अगली फिल्म में देखने के लिए उनके फैन्स जरूर एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications