Sanya malhotra: करियर के पीक पर पहुंचकर एक्ट्रेस को हुई इतनी गंभीर बीमारी, खुद किया खुलासा, फैंस को लगा झटका

Sanya malhotra

Sanya malhotra: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपनी एक्टिंग और अपनी फिल्मों के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार सान्या मल्होत्रा अपनी पर्सनल लाइफ मतलब अपनी हेल्थ को लेकर खबरों में हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी गंभीर बीमारी के बारें में खुलासा करते हुए फैंस को जानकारी दी है।

दरअसल बात ऐसी है कि सान्या इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'कटहल' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, फिल्म में सान्या की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है, वैसे सान्या कितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं यो वो पहले भी साबित कर चुकी हैं।

लेकिन ये बात किसी को नहीं पता है कि अपने करियर की शुरूआत करने वाली सान्या लंबे समय तक एक सिंड्रोम से जूझ चुकी हैं। सान्या का कहना है कि वो अच्छा काम कर रही थीं, लेकिन फिर भी उन्हें अपना काम पसंद नहीं आ रहा था।

बाद में उन्हें समझ आया कि वो इम्पोस्टर सिंड्रोम से जूझ रही हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत में सान्या ने बताया, 'एक एक्टर के तौर पर अपनी जिंदगी के अच्छे फेज़ में भी मैं खुद के साथ बहुत सख्त थी। जो भी मैंने किया था वो मुझे अच्छा नहीं लग रहा था।

आगे उन्होंने कहा, मैं लगातार अपने आप को क्रिटिसाइज़ करती रहती थी लेकिन अब मुझे एहसास हो गया है कि अगर मैं गलती भी करती हूं तो कोई बात नहीं। गलती करने का मतलब ये नहीं है कि जो मैं कर रही हूं वो करना छोड़ दूंगी।

अपनी बात रखते हुए आगे उन्होंने कहा, ये एक लंबी लड़ाई थी, पर अब मैं पहले से काफी बेहतर और शांत हो गई हूं। 'पगलेट' के बाद चीज़ें बदल गईं। इस फिल्म ने मुझे एक अभिनेता के तौर पर कॉन्फीडेंस दिया और एहसास करवाया कि हर कोई गलती करता है मैं अकेली ऐसी नहीं हूं।

आपको बता दें कि सान्या मल्होत्रा का फिल्म करियर कुछ खास लंबा नहीं है लेकिन फिर भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने काफी अलग-अलग तरह के रोल्स किए हैं और उन्हें अच्छे से निभाया है, एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस को डांस का भी बहुत शौक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X