..................... Sanya Malhotra shares first look as Vidya Balan's daughter in Human Computer Shakuntala Devi - Hindi Filmibeat

शकुंतला देवी बायोपिक से विद्या बालन की बेटी का First Look, आमिर से विद्या तक पहुंची सान्या मल्होत्रा

सान्या मल्होत्रा ने विद्या बालन की शकुंतला देवी बायोपिक के लिए अपना पहला लुक शेयर किया है। फिल्म में सान्या, अनुपमा बनर्जी की भूमिका में नज़र आएंगी। अनुपमा, मानव कंप्यूटर के नाम से विख्यात शकुंतला देवी की बेटी हैं। फिल्म के लिए मां - बेटी की जोड़ी विद्या बालन और सान्या मल्होत्रा ने एक साथ स्क्रिप्ट रीडिंग भी शुरू कर दी है।

सान्या मल्होत्रा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू, नितेश तिवारी की फिल्म दंगल से किया था। इस फिल्म में सान्या बबीता फोगाट की भूमिका में दिखाई दी थीं। इसके बाद सान्या, आयुष्मान खुराना के अपोज़िट बधाई हो में दिखाई दी थीं।

sanya-malhotra-shares-first-look-as-vidya-balan-s-daughter-in-human-computer-shakuntala-devi

सान्या मल्होत्रा, अमेज़न प्राइम के लिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ, फोटोग्राफ नाम की फिल्म में भी दिखाई दे चुकी हैं जिसे लन्चबॉक्स फेम रितेश बत्रा ने डायरेक्ट किया था।

अब सान्या, विद्या बालन की बेटी के रूप में नज़र आएंगी। इससे पहले भी कई ऐसी हीरोइनों की जोड़ियां हैं जो परदे पर मां बेटी के तौर पर लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X