Sanya Malhotra: बहन की शादी के फंक्शन में सान्या ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख इंप्रेस हुए दर्शक

Sanya Malhotra: शानदार अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल होने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन बीच अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सान्या का एक वीडियो सामने आया है इसमें वह जोरदार डांस करते हुए लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं।
सान्या मल्होत्रा ने किया शानदार डांस-
अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा वर्तमान समय में अपने डांस के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल सान्या का डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये वीडियो सान्या की बहन की शादी के फंक्शन का है। अपनी बहन शगुन मल्होत्रा के संगीत कार्यक्रम में सान्या ऐसे जमकर थिरकीं कि हर तरफ उनके ही चर्चे शुरू हो गए। लोगो ने सान्या के डांस की तारीफ करना शुरु कर दी है।
सान्या मल्होत्रा ने इस खास मौके पर अपने फेवरेट हीरो शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने 'वन टू थ्री फोर गेट गेट ऑन दी डांस' पर अपने डांस पार्टनर के साथ थिरकती नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री ने अपने डांस से संगीत सेरेमनी में चार चांद लगा दिए। लुक की बात करें तो इस मौके पर सान्या मल्होत्रा ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहने शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि सान्या डांस में माहिर हैं।
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का वर्कफ्रंट-
कम समय में अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली सान्या मल्होत्रा हमेशा ही अच्छी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या सैम बहादुर में विक्की कौशल की पत्नी सिलू मानेकशॉ का रोल निभाती नजर आ रही हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











