'कंगना रनौत का ट्वीट पढ़ते हुए मेरे हाथ कांप रहे थे'- ट्वीट के बाद आया सान्या मल्होत्रा का रिएक्शन!
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो किसी ना किसी एक्ट्रेस या फिर एक्टर को ट्रोल करती रहती हैं और अपने काम को सबसे ऊपर बताती नजर आती हैँ। यही कारण है कि कोई सोशल मीडिया पर उनसे भिड़ना पसंद नहीं करता है। ऐसे में आपसे ये कहा जाए कि कंगना रनौत ने किसी एक्ट्रेस की तारीफ की है तो आप निश्चित ही चौंक जाएंगे लेकिन ये सच है। दरअसल हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने 'पगलैट' की एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की जमकर तारीफ की है।
इसके बाद सान्या का रिएक्शन आया है और उन्होने बताया है कि कंगना का ट्वीट पढ़ते हुए उनके हाथ कांप रहे थे। कंगना रनौत की तारीफ के बाद सान्या का कहना है कि..

'इस इंडस्ट्री में कंगना रनौत मुझसे काफी सीनियर हैं, इसके अलावा मैं उनकी फैन हूं, काफी कुछ उनसे सीखने को मिलता है। मेरे काम को लेकर उनका जो ट्वीट आया है वो मेरे और मेरे परिवार के लिए एक बड़ी बात है।
उस ट्वीट को पढ़ते हुए मेरे हाथ कांप रहे थे। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। मैं उनके इस खूबसूरत ट्वीट के लिए शुक्रगुजार हूं'। सान्या का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है।
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने लिखा था कि.. 'मैं खुश हूं कि सान्या के टैलेंट को पहचाना जा रहा है। वो इससे ज्यादा डिजर्व करती हैँ। पगलैट के बारे में मैने सुना है। मेरा तरफ से आपको ढेर सारा प्यार।'


Click it and Unblock the Notifications











