"6 साल पहले आपने मुझे रिजेक्ट कर दिया था, आज मैं यहां अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए आई हूं"
हाल ही में सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पगलैट' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है, जिसके प्रमोशन के लिए अभिनेत्री डांस रिएलिटी शो में पहुंची थीं। शो में पहुंच कर सान्या ने खुलासा किया कि 6 साल पहले वो एक रिएलिटी शो में ऑडिशन देने पहुंची थीं, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।
सान्या मल्होत्रा कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सीजन 3 में पहुंची। इस दौरान सान्या ने अपनी फिल्म पगलैट के बारे में बातचीत की और साथ ही धर्मेश को देखकर एक 6 साल पुराना किस्सा भी शेयर किया।

सान्या ने बताया, "आज मेरे लिए जीवन का एक सर्किल पूरा हो चूका है। 6 साल पहले, मैं एक डांस रियलिटी शो के ऑडिशन के लिए इस स्टूडियो में आई थी और मैं ऑडिशन पास नहीं कर सकी थी।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे याद है, रात के 1 बजने के बाद मैं वहां से फ्री हुई थी और रोते हुए अपनी दोस्त को फोन किया था कि मैं रिजेक्ट हो गई। मैं आपकी (धर्मेश) वजह से ऑडिशन पास नहीं कर पाई थी, लेकिन अब मैं यहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आई हूं।"


Click it and Unblock the Notifications