सान्या मल्होत्रा की 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज, मजेदार टीजर रिलीज- VIDEO
दगंल गर्ल सान्या मल्होत्रा की नई फिल्म 'पगलैट' को लेकर नई डिटेल्स सामने आ गई हैं। 'पगलैट' कब और कैसे रिलीज होगी इसे लेकर फिल्ममेकर्स ने घोषणा कर दी है। एक नए टीजर को रिलीज करते हुए 'पगलैट' के बारे में डिटेल्स दी गई है। टीजर काफी मजेदार है, जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि क्या 'पगलैट' है यार। जी हां, सान्या मल्होत्रा लीड रोल में इस फिल्म में हैं।
सान्या मल्होत्रा द्वारा अभिनीत फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर 26 मार्च को रिलीज हो रही है। ये फिल्म परिवार व सदस्यों की भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। मिडिल क्लास परिवार में जन्मी सान्या जो कि संध्या के किरदार में हैं, वह सामान्य परिवार की कहानी को ही बयां करती हैं।

टीजर में देखने रो मिलता है कि संध्या के पति की मौत हो गया है लेकिन वह बिल्कुल भी दुखी नही हैं। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग की भी बारिश होने वाली है, इसका छोटा सा चटकारा आपको इस टीजर में देखने को मिलता है।
'पगलैट' को उमेश बिष्ट ने लिखा है और डायरेक्ट किया है। फिल्म में फॉर मॉर शॉर्ट्स फेम सयानी गुप्ता, श्रुति शर्मा व आशुतोष राणा जैसे तमाम स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म को एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और एक अन्य बैनर ने प्रोड्यूस किया है।
बता दें आज सान्या मल्होत्रा का जन्मदिन भी हैं। उनके बर्थडे के मौके पर उनकी फिल्म पगलैट को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट हुई हैं। अब वह जल्द ही ओटीटी पर अपनी फिल्म के साथ फैंस के सामने हाजिर होंगी।


Click it and Unblock the Notifications