Sanya Malhotra: जवान फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने पर बोली सान्या, बताया क्यों है यह उनकी ड्रीम फिल्म

Sanya Malhotra: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में पैर पसार रही हैं। एक के बाद एक फिल्म में अभिनय के लिए तारीफ लूटने वाली सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं, इस फिल्म में सान्या सुपरस्टार शाहरुख खान संग काम करती हुई दिखाई देंगी। इसको लेकर पहली बार एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है।
सान्या मल्होत्रा 'जवान' में भी एक अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। हाल ही में सान्या ने अपने इस रोल और शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा कर उन्हें कैसा लगा इस बारे में बात की है।
बैसे तो इस साल सान्या मल्होत्रा के पास एक के बाद एक कई दिलचस्प फिल्में हैं। इनमें विक्की कौशल के साथ 'सैम बहादुर' और मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का हिंदी रीमेक भी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में, सान्या मल्होत्रा ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं जब भी कोई फिल्म करती हूं तो मेरी राजनीति सबसे आगे रहती है। इसलिए, कभी-कभी मैं ऐसे किरदारों की तलाश में रहती हूं, जो मुझे और इसे देखने वाले अन्य लोगों को प्रेरित करें।'
इसके साथ ही इस इंटरव्यू में सान्या मल्होत्रा ने शाहरुख खान की 'जवान' में उनके साथ काम करने को लेकर अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की। सान्या ने पिछले साल 'जवान' की शूटिंग पूरी की थी।
शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और अन्य के साथ एटली के निर्देशन के बनी फिल्म के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए सान्या ने कहा कि मैं खुश की अब आखिरकार मैं फिल्म के बारे में बात कर सकती हूं।
सान्या ने बताया, 'मैं उत्साहित हूं क्योंकि मैं आखिरकार इसके बारे में बात कर सकती हूं। इससे पहले हर बार जब मुझसे पूछा जाता था कि मैं जवान हूं या नहीं, तो मैं कुछ अजीबोगरीब जवाब देती थी। मैं हमेशा से एक दिन शाहरुख खान के साथ काम करने की उम्मीद करती थी, इसलिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। मैं खुद को उनके आसपास देखने का इंतजार नहीं कर सकती... यह एक ड्रीम रोल है, एक ड्रीम फिल्म है। बस उनके आस-पास रहने से मुझे वास्तव में खुशी मिलती है।'
खैर पहली बार किसी इतने बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर रही हैं ऐसा नहीं हैं क्योंकि इससे पहले वह आमिर खान संग दंगल में नजर आ चुकी हैं। परंतु सान्या के लिए जवान में काम करना सपने जैसे है। बैसे सान्या ने एक्टिंग की दुनिया में अपने अलग अदाज के चलते अनोखी पहचान बनाई है, फैंस एक्ट्रेस को काफी पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
