Video- वोट डालने पहुंची एक्ट्रेस बाल बाल बचीं, जरा सी चूक होती तो लग जाती गंभीर चोट!

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा है। हाल ही में जब महाराष्ट्र में वोट पड़े तो कई सितारे यहां पर नजर आए। इस दौरान कुछ ऐसे वीडियोज भी थे जो कि हैरान करने वाले थे। लेकिन इस बीच एक एक्ट्रेस बाल बाल बची है और उनके चेहरे पर चोट लगते हुए वो बच गई हैं।
हम बात कर रहे हैं दंगल फेम सान्या मल्होत्री की जो कि वोट डालने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनको देखकर मीडिया में इतनी हड़बड़ी मच गई कि सभी ने भागना शुरु कर दिया था।
इस दौरान एक पैपराजी भागता हुआ उनके सामने से निकला और इस दौरान कैमरा उनके चेहरे में लगते लगते बचा। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये सब धोखे से हुए है। सान्या मल्होत्रा ने इसके बाद पोज दिया और वहां से निकल गईं।
लोग कर रहे कमेंट्स
इस दौरान लोगों के ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को देखकर एक ने लिखा है, ''और लोग कहते हैं सेलिब्रिटीज में एटीट्यूड है।'' एक ने लिखा, ''भाई ये पैप्स मारने पे उतर जाते हैं।'' एक ने लिखा, ''सोचो इसके जगह जया बच्चन होती तो।'' एक ने लिखा, ''वो एक दिन उसके दांत जरूर तोड़ देगा ये कैमरामैन बहुत परेशान करने वाले होते है।'' एक ने लिखा, ''एक चांटा तो बनता था मैडम।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
शानदार एक्टर
कम समय में अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली सान्या मल्होत्रा हमेशा ही अच्छी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार सान्या मल्होत्रा सैम बहादुर में विक्की कौशल की पत्नी सिलू मानेकशॉ का रोल निभाती नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। आने वाले समय में वो किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











