Video- दंगल गर्ल पर चढ़ा माधुरी दीक्षित का बुखार- सान्या मल्होत्रा ने इस गाने पर लगाए ठुमके
90 के दशक की बात हो एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। लोग उनके अभिनय और उनके डांस के दीवाने थे लेकिन आज भी उनकी दीवानगी ना सिर्फ आम आदमियों पर बल्कि सितारों की सिर चढ़कर भी बोलती है। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। जी हां आप बिल्कुल सही समझे हैं.. वो माधुरी दीक्षित के एक आइकॉनिक गाने पर ठुमके लगाती दिख रही है।
ये गाना 'हमको आज कल है' काफी ज्यादा चला था और माधुरी को काफी पसंद किया था। सान्या ने ना सिर्फ इस गाने में माधुरी दीक्षित की मदद की बल्कि वो उन्ही के तरह गेटअप में भी नजर आ रही हैं।

ये वीडियो खुद सान्या ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। देखिए शानदार वीडियो और माधुरी दीक्षित के उन गानों की लिस्ट जिसको देखकर आज भी आप डांस करने लगते हैं...


Click it and Unblock the Notifications











