Wedding Photos: जीजी की शादी में बिलख-बिलख कर रोई पटाखा गर्ल, दुल्हन की भी फीकी पड़ी चमक

Sanya Malhotra

Sanya Malhotra Sister Wedding: बॉलीवुड की पटाखा गर्ल यानि के सान्या मल्होत्रा इन दिनों फैमिली फंक्शन में जमकर इंजॉय कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में सान्या की बहन की शादी हुई है और इस शादी की तस्वीरें सान्या ने सोशल मीडिया पर ड्रॉप की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।

सैम बहादुर एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपनी बहन की शादी में चार चांद लगा दिए हैं। सान्या ने शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह खूब एंजॉय करती हुई दिखीं। मस्ती और सेलिब्रेशन के साथ साथ सान्या बहन की शादी में काफी इमोशनल भी दिखाई दे रही थी।

दरअसल, बहन को हमेशा के लिए विदा करने का गम सान्या के चेहरे पर बार बार आ रहा था। शादी के एल्बम में से सान्या ने एक विदाई की फोटो भी शेयर की है, जहां वह अपनी बहन को गले से लगाकर फूट फूटकर रो रही हैं।

वहीं एक्ट्रेस ने बारात के दौरान की भी कुछ तस्वीरें दिखाई हैं, जहां खुशी के आंसू उनकी आंखों में साफ झलक रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सान्या ने कैप्शन में लिखा है कि 'दुल्हन की इमोशनल सिस्टर..'

इसके साथ ही हल्दी सेरेमनी के दौरान भी सान्या अपने इमोशन्स रोक नहीं पाईं और रो पड़ीं। सान्या ने अपने बहन की हल्दी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह रूमाल से अपने आंसू पोछती हुई नजर आ रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sanya malhotra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X