..................... तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म हिट के हिंदी रीमेक में नजर आएगी राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी | Sanya Malhotra joins Rajkummar Rao in Hindi remake of Telugu blockbuster HIT - Hindi Filmibeat

तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म HIT का हिंदी रीमेक फाइनल- दिखेगी राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी

तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हिट' में राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा की जोड़ी लॉक हो चुकी है। निर्माता, टी-सीरीज़ और दिल राजू प्रोडक्शंस, ने टीम में सान्या का स्वागत किया है। फिल्म का निर्देशन शैलाश कोलानू करेंगे, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म का निर्देशन किया था। यह एक थ्रिलर कॉप ड्रामा होगी। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सान्या इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हाल में दिए एक इंटरव्यू में सान्या ने कहा- "मैंने हिट देख ली है और मुझे फिल्म का कांसेप्ट बहुत पसंद आया। जब मुझे ये फिल्म ऑफर की गई थी तो मैंने तुरंत इसके लिए हां कर दिया। ये एक बहुत ही मज़ेदार और दिलचस्प कहानी है जो बड़े पैमाने पर ऑडियंस डिसर्व करती है। मैं इसके लिए खुश हूं और राज के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"

Sanya Malhotra- Rajkummar Rao

HIT(Homicide Intervention Team) एक कॉप थ्रिलर फिल्म है जिसे भूषण कुमार, दिल राजू, कृषण कुमार और कुलदीप राठोर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है। जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।

फिल्म एक पुलिस वाले की कहानी बताती है जो एक लापता महिला की तलाश में है। इस फिल्म में काम करने को लेकर राजकुमार राव ने कहा, "मैं इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक हूं। यह एक आकर्षक कहानी है, जो आज के परिवेश में प्रासंगिक है। एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा उन किरदारों को निभाने के लिए तत्पर रहता हूं, जैसी मैंने आज तक नहीं निभाई है और 'हिट' से मुझे यह मौका मिला है।"

वहीं, फिल्म के निर्देशन कहते हैं- यह एक पुलिस अधिकारी की कहानी कहती है, जो अपने अतीत और वर्तमान के साथ लगातार लड़ाई लड़ रहा है। मैं किसी ऐसे व्यक्ति को कास्ट करना चाहता था, जो उस डार्कनेस को भूमिका में ला सके। राज इस भूमिका के लिए परफेक्ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X