सान्या मल्होत्रा का हाथ पकड़ एयरपोर्ट पर जबरदस्ती करने लगा शख्स? आगबबूला हुई दंगल गर्ल, Video

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को लेकर इस वक्त काफी चर्चा हो रही है। दरअसल उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एयरपोर्ट पर हैं और तभी कुछ ऐसा होता है जो कि काफी चौकाने वाला है।
वीडियो में देखने पर पता चलता है कि एक्ट्रेस का हाथ कोई शख्स पकड़ता है और जबरदस्ती ले जाने लगता है। इस हरकत पर सान्या भड़क जाती हैं और कुछ ऐसा कह डालती हैं जो कि चर्चा में है। अगर आप भी इस वीडियो को लेकर भड़क रहे हैं तो शांत हो जाइए क्योंकि ये रियल नहीं बल्कि सान्या मल्होत्रा रील्स बना रही हैं।
दरअसल ये एक कॉमेडी वीडिये है जिसमें अक्षय कुमार और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो के शुरुआत में जिस शख्स ने हाथ पकड़ा वो बोलता है, ''आ जाओ रंगीला जी, आ जाओ..''
इसके बाद सान्या एक्टिंग करते हुए भड़क जाती हैं और कहती हैं, ''कल से सोया नहीं हूं, रात से पेट में दाना नहीं गया है। चलो रंगीला जी चलो।'' सान्या ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था, ''सुबह की उड़ानें एक घोटाला हैं! करो सुबह 6 बजे की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाओ।''
इसके बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैं और एक ने लिखा, ''चेन्नई जा रहे हो जवन के इवेंट पर।'' एक का कहना था, ''तुम बहुत मज़ाकिया लड़की हो, जवान के लिए शुभकामनाएँ।'' एक ने लिखा, ''अद्भुत लग रही हैं राजकुमारियाँ......'' एक का कहना था, ''ये तो रिलेटेबल है।''
सान्या मल्होत्रा ने हालांकि किसी तरह का कोई रिएक्शन इन कमेंट्स पर नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि सान्या मल्होत्रा जवान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जा रही हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि जवान में सान्या मल्होत्रा का अभिनय कैसा होना वाला है और वो किस तरह के किरदार में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications