..................... Sanju and Yamla pagla deewana trailer to be attached with Race 3 - Hindi Filmibeat

सलमान Vs रणबीर: सलमान बने बड़े दिलवाले, खुद ही बांट ली अपनी रिलीज़ डेट!

हाल ही में खबर थी कि सलमान खान थोड़े नर्वस हो चुके हैं। कारण है, रेस 3 के 15 दिन बाद, रणबीर कपूर की संजू का रिलीज़ होना। हाल ही में संजू टीज़र ने जिस तरह दर्शकों के बीच गदर मचाया है और रेस 3 के ट्रेलर का जैसा मज़ाक उड़ा है, ये चिंता लाज़िमी है।

लेकिन अब सलमान खान बड़े दिलवाले बन चुके हैं और अपनी ईद रणबीर कपूर के साथ बांट रहे हैं। जी हां, खबरों की मानें तो संजू ट्रेलर, रेस 3 के साथ अटैच किया जाएगा।

sanju-yamla-pagla-deewana-trailer-be-attached-with-race-3

इससे पहले, रेस 3 के साथ यमला पगला दीवाना का ट्रेलर भी जोड़ा जाएगा। संजू, जहां, 28 जून को रिलीज़ हो रही है, वहीं यमला पगला दीवाना, जुलाई या अगस्त में रिलीज़ होगी।

हाल ही में संजू टीज़र रिलीज़ किया गया था और उसे अब तक 48 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं टाईगर श्रॉफ की बागी 2 ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ 60 मिलियन बार देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया था।

वहीं टाईगर ज़िंदा है को 24 घंटे में 15 मिलियन बार देखा गया था। सूत्रों की मानें तो रेस 3 का ट्रेलर 5 मई को इसी कारण रिलीज़ नहीं हुआ। क्योंकि सलमान ट्रेलर से संतुष्ट नहीं थे। इसके बावजूद कोई असर नहीं पड़ा।

अब रणबीर का संजू ट्रेलर भी धमाका करेगा ही, इसमें कोई दो राय नहीं है। इसके बावजूद भी वो सलमान की रेस 3 के साथ अटैच किया जाएगा तो यहां सलमान ही बड़े दिलवाले बन गए हैं।

बहरहाल, आपको बताते हैं पिछले साल किन फिल्मों का ट्रेलर यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखा गया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X