संजू: अर्जुन कपूर ने राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर की तारीफ की, बोले फिल्म हंसाएगी और रुलाएगी

Recommended Video

Sanju Biopic: Arjun Kapoor CONFUSED after watching Ranbir Kapoor's Sanju Teaser ! | FilmiBeat

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी किस तरह के निर्देशक है ये बात किसी से भी छिपी नही हैं। उनकी हर फिल्में रिकॉर्ड ब्रेक बिजनेस करती है और लोगों के दिलो पर राज करती है। हाल ही में फिल्म संजू को लेकर चर्चा में आए राजकुमार हिरानी की तारीफ करते हुए अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि फिल्म में राजकुमार हिरानी ने लोगों को रुलाया भी है और हंसाया भी है।

इसके आगे बोलते हुए उन्होने कहा कि इस फिल्म में रणबीर कपूर ने काफी शानदार रोल किया है जो कि संजय से दत्त से आपको रूबरू करवाता हुआ नजर आएगा। इस फिल्म का एक टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है और लोग इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे है।

Sanju, ranbir kapoor, rajkumar hirani, arjun kapoor, संजू, रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी, अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने आगे बोलते हुए कहा था कि जब कोई इंसान संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बनाने के बारे में सोचता है तो उसके कंधे पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है और वो काफी प्रेशर में रहता है।

ऐसी ही सोच रखकर किसी फिल्म को सही तरह से बनाना और अपने तरीके से सच्चाई से वाकिफ करवाने की कला राजकुमार हिरानी के पास है।

सिर्फ वो ही ऐसे निर्देशक है संजय दत्त की जिंदगी के बारे में फिल्म बनाने के बारे में सोच भी सकते है। अर्जुन कपूर ने इसके आगे बोलते हुए कहा कि फिल्म का टीजर मैने देखा और आपने देखा।

इससे एक बात तो क्लियर है कि इस फिल्म को देखकर आपको रोना भी आएगा और आप जोरों से हसेंगे भी। रणबीर कपूर के बारे में भी उन्होने जमकर तारीफ की और कहा कि वो ऐसा एक्टर है जो इस तरह के चैंलेंजिंग रोल कर सकता है और टीजर में देखकर लग रहा है कि उसने काफी अच्छा काम किया होगा।

लेकिन अर्जुन ने कहा कि रणबीर एक अच्छे अभिनेता है उसमें कोई शक नही है पर अक्सर प्रेशर इंसान से इस तरह के रोल करवा लेता है और वो पर्दे पर काफी परफेक्ट दिखता है।

बता दें कि अर्जुन कपूर आपको बहुत जल्द फिल्म पानीपत में नजर आने वाले है जो कि इतिहास पर बनी एक अच्छी फिल्म होगी।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर अभिनेता संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले है और इस बात को लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड है। अर्जुन कपूर फिलहाल फिल्म नमस्ते लंदन और संदीप और पिंका फरार की शूटिंग कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X