रिलीज से पहले ब्लॉकबस्टर हो गई फिल्म, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स, 300 करोड़ी फाइनल
रणबीर कपूर का संजू ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है और इसे देखेंगे तो आप बस देखते रह जाएंगे। ट्रेलर के हर सीन पर ब्लॉकबस्टर का ठप्पा लगा हुआ नजर आ रहा है। रणबीर कपूर ट्रेलर में कई लुक में दिखाई दे रहे हैं और हर लुक में वो संजय दत्त के अलावा और कुछ नहीं लग रहे हैं। इस फिल्म को कितनी मेहनत से बनाया गया है ये आप ट्रेलर देखकर समझ जाएंगे। शायद यही वजह है कि ये ट्रेलर रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो गया है।
[10 साल छोटे एक्टर के साथ रोमांस, देखकर चौंक जाएंगे आप, Viral Pics]
रिलीज के बाद से ही ये यू-ट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेलर को यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ट्विटर पर 'संजू ट्रेलर' वर्ल्डवाइड टॉप 1 पर ट्रेंड करने का रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ 20 देशों में ट्रेंड पर बना रहा। 3 मिनट के इस ट्रेलर में संजय दत्त की पूरी जिंदगी की झलक देखने को मिली। ट्रेलर में रणबीर कपूर ने संजय दत्त के अलग-अलग अवतार को बखूबी पेश किया है। बता दें कि संजू 29 जून को रिलीज हो रही है।

संजू में रणबीर कपूर की ताबड़तोड़ मेहनत साफ नजर आ रही है। इसका हर एक सीन धमाकेदार है। ट्रेलर 3 मिनट के इस ट्रेलर में आप एक बार भी आंख नहीं झपका पाएंगे। और तो और इस फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जो ऑडिएंस के रोंगटे खड़े कर देंगे। ये जानकर और भी हैरानी होगी कि इन सीन्स को संजय दत्त ने जिया है। आगे जानें संजू के ट्रेलर में दिखाए गए वो 10 सीन, जो साबित करते हैं कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications