संजू TRAILER: संजय दत्त की कहानी देखकर हैरान रह जाएंगे.. रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर
रणबीर कपूर का संजू ट्रेलर फाइनली बाहर आ चुका है और इसे देखेंगे तो आप बस देखते रह जाएंगे। ट्रेलर के हर सीन पर ब्लॉकबस्टर का ठप्पा पड़ा हुआ है। रणबीर कपूर ट्रेलर में कई लुक में दिखाई दे रहे हैं और हर लुक में वो संजय दत्त के अलावा और कुछ नहीं लग रहे हैं। इस फिल्म को कितनी मेहनत से बनाया गया है ये आप ट्रेलर देखकर समझ जाएंगे।
टीजर में जहां सिर्फ रणबीर का लुक दिखाया गया था.. वहीं ट्रेलर में बाकी किरदार भी खुलकर सामने आए। विकी कौशल, सोनम कपूर, मनीषा कोईराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा.. सभी अपने किरदारों में परफेक्ट दिख रहे हैं।

रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म पहली झलक के साथ फैंस के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म के टीजर के बाद ट्रेलर का धमाका सभी को क्रेजी कर गया। ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा के साथ भरपूर इमोशनल सीन्स भी हैं.. जो आपको हैरान कर देंगे।
यहां देंखे संजू का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications