संजू टीज़र: रणबीर कपूर IN & AS संजय दत्त, ब्लॉकबस्टर का ठप्पा मार के!
रणबीर कपूर का संजू टीज़र फाइनली बाहर आ चुका है और इसे देखेंगे तो आप बस देखते रह जाएंगे। टीज़र के हर सीन पर ब्लॉकबस्टर का ठप्पा पड़ा हुआ है।
रणबीर कपूर टीज़र में कई लुक में दिखाई दे रहे हैं और हर लुक में वो संजय दत्त के अलावा और कुछ नहीं लग रहे हैं। इस फिल्म को कितनी मेहनत से बनाया गया है ये आप टीज़र देखकर समझ जाएंगे।
सुभाष घई ने हाल ही में संजय दत्त बायोपिक की तारीफों के पुल बांधे थे। उनका कहना था कि फिल्में या तो काम करती हैं या फिर नहीं करती हैं। ऐसी चीज़ें होती रहती हैं। रणबीर कपूर बेहतरीन एक्टर है। हिरानी ने मुझे दोस्त के तौर पर ये टीज़र दिखाया और ये शानदार था।

मुझे लगता है कि ये एक लाजवाब फिल्म होगी और साथ ही ब्लॉकबस्टर होगी। क्योंकि जिस तरह से रणबीर कपूर ने संजय दत्त को घोट के पिया है और जिस तरह राजू ने उसे डायरेक्ट किया है, मैं खुश भी हूं और हैरान भी हूं। मुझे पूरा यकीन है कि संजू एक हिट फिल्म होगी।
गौरतलब है कि फिल्म संजय दत्त के जीवन के बारे में कई चीज़ें वापस से सामने ला सकती हैं। वो चीज़ें जो किसी से छिपी नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications