..................... Sanju Screen count and run time, biggest for Ranbir and way behind Salman Khan! - Hindi Filmibeat

SCORE CARD: सलमान को पछाड़ने के लिए रणबीर कपूर को 6 - 7 जनम लेने पड़ेंगे

आजकल केवल एक ही फिल्म की सुगबुगाहट है और वो है रणबीर कपूर स्टारर संजू। साथ ही सलमान खान की ईद धराशाई होने के बाद अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि क्या रणबीर कपूर सलमान खान की रेस 3 को पछाड़ पाएंगे। वो तो वक्त ही बताएगा।

लेकिन कुछ मायनों में रणबीर कपूर सलमान के आसपास भी नहीं पहुंच पाएंगे। माना जा रहा है कि संजू, रणबीर कपूर के लिए नया जनम है और अगर वाकई ऐसा है तो सलमान की बराबरी करने के लिए रणबीर कपूर को कम से कम 6 -7 जनम लेने पड़ेंगे।

sanju-screen-count-run-time-biggest-for-ranbir-and-way-behind-salman-khan

दरअसल, रणबीर कपूर के लिए संजू उनकी सबसे बड़ी रिलीज़ है। फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है। और इतने के बावजूद रणबीर कपूर सलमान खान से काफी पीछे हैं। सलमान की हाल फिलहाल की सभी फिल्मों का स्क्रीन काउंट इससे कहीं ज़्यादा है।
[#300Crore का लगा सट्टा, 3 दिन में 100 करोड़ पार करेगी संजू]

हालांकि रणबीर कपूर स्टारर बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक मानी जा रही है। लेकिन इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है का जो 4600 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई थी।

इसके बाद ट्यूबलाइट 4400, सुलतान 4350, रेस 3 - 4300, दंगल 4250, प्रेम रतन धन पायो 4200 और बजरंगी भाईजान 4100 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है।
[#Review: मैंने दत्त बायोपिक की झलक देखी, 100 टका BLOCKBUSTER है]

माना जा रहा है कि ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की दिशा पलट कर उन्हें बॉक्स ऑफिस स्टार बना सकती है। जानिए, किन किन फिल्मों से सुपरस्टार्स ने किया था लगातार फ्लॉप के बाद कमबैक -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X