रिलीज हुआ संजू का इमोशनल पोस्टर, परेश रावल सुनील दत्त के लुक में आए नजर

Recommended Video

Sanju: Ranbir Kapoor & Paresh Rawal RECREATES Sanjay Dutt -Sunil Dutt BONDING। FilmiBeat

राजकुमार हिरानी कि फिल्म संजू का एक और पोस्टर सामने आया और इसको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है और फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे है अभिनेता रमबीर कपूर। इस पोस्टर में परेश रावल रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे है।

बता दें कि फिल्म में परेश रावल सुनील दत्त की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे है। इस पोस्टर में संजय दत्त रो रहे है और सुनील दत्त उनको गले से लगाए हुए है। एक के बाद एक बेहतरीन पोस्टर सामने आ रहे है जिसको देखने के बाद लोग काफी ज्यादा फिल्म को लेकर उत्सुक है और इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे है।

paresh rawal, sanju, ranbir kapoor, rajkumar hirani, परेश रावल, संजू, रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी

बता दें कि राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया था कि वह हर दिन फिल्म की पोस्टर और रणबीर कपूर का एक लुक शेयर करेंगे। जाहिर है फिल्म को लेकर फैंस और भी बेसब्र होने वाले हैं।

इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए राजकुमार हिरानी कहते है कि वो इस फिल्म में पिता और पुत्र का प्यार भी दिखाने वाले है आपको फिल्म में मजा आएगा।

इस फिल्म के लिए इंतजार कर रहे फैंस को करीब दो महीने इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म को लेकर क्रेज देखकर उम्मीद जा रही है कि फिल्म 300 करोड़ तक की कमाई करेगी।

कोई शक नहीं कि इस फिल्म में रणबीर अपने हर लुक से सबको हैरान कर रहे हैं। संजय दत्त की लाइफ पर बनी यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होने वाली है।

बता दे कि संजय दत्त की जीवन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है और उन्होने काफी समस्याओं का सामना किया है। उन्होने कई साल तो जेल की चारदीवारी में गुजार दिए थे।

फिलहाल संजू के लिए रणबीर कपूर की काफी ज्यादा खुश है और अपनी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। रणबीर का लुक देखकर संजय दत्त काफी ज्यादा हैरान हुआ थे क्योंकि वो हूबहू लग रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X