Sanju: रिलीज होते ही रेस 3 को तगड़ी टक्कर, 2018 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, एकदम ब्लॉकबस्टर
Recommended Video

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म संजू रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को ऑडिएंस से काफी अच्छे रिएक्शन्स मिल रहे हैं। संजू को लेकर दीवानगी तो ट्रेलर रिलीज के बाद ही शुरू हो गई थी जो इस फिल्म की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग से साबित हो गई। वहीं हाल ही में खबरें आ रही हैं कि संजू ने आते ही रेस 3 को एक मामले में तगड़ी टक्कर दे डाली है और ये फिल्म रिलीज के साथ ही 2018 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
[Dhamaka Pics: प्रियंका चोपड़ा ने अंबानी की पार्टी में ली कपल एंट्री, तस्वीरों ने उड़ाए होश]
दरअसल, संजू को भारत में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है। ये फिल्म देश भर में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं इससे पहले आई सलमान खान की रेस 3 के नाम इस साल की सबसे बड़ी रिलीज का खिताब है, जिसे सबसे ज्यादा यानी 4400 स्क्रीन्स मिली थीं। 2018 में संजू को दूसरा सबसे बड़ा स्क्रीन काउंट मिला है। वहीं भारत के साथ-साथ संजू विदेशों में भी ताबड़तोड़ रिलीज दर्ज कर रही है।

जानकारी के हिसाब से संजू भारत के साथ-साथ 65 देशों में रिलीज की गई है। विदेशों में कुल मिला कर संजू को 1300 से ज्यादा स्क्रीन्स मिली हैं। वहीं रिलीज के बाद संजू को मिल रहे ऑडिएंस के रिएक्शन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि कमाई के मामले में ये फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 90 प्रतिशत तक है.. जिसके बाद जाहिर है कि फिल्म 30 करोड़ से ऊपर की ही ओपनिंग देगी। आगे जानें संजू के बारे में वो 10 बातें जो इस फिल्म को बनाती हैं ब्लॉकबस्टर-


Click it and Unblock the Notifications











