कल होगा Sanju का एक और बड़ा Dhamaka, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक, तैयार हो जाइए
रणबीर कपूर का संजू ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है और इसे देखेंगे तो आप बस देखते रह जाएंगे। ट्रेलर के हर सीन पर ब्लॉकबस्टर का ठप्पा लगा हुआ नजर आ रहा है। रणबीर कपूर ट्रेलर में कई लुक में दिखाई दे रहे हैं और हर लुक में वो संजय दत्त के अलावा और कुछ नहीं लग रहे हैं। इस फिल्म को कितनी मेहनत से बनाया गया है ये आप ट्रेलर देखकर समझ जाएंगे। शायद यही वजह है कि ये ट्रेलर रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो गया है। वहीं ट्रेलर के बाद अब संजू का एक और धमाका होने वाला है।
[Sanju: नहीं खुलेंगी संजय दत्त की ये 8 कॉन्ट्रोवर्सी, बायोपिक में भी सीक्रेट, जानकर चौंक जाएंगे आप]
दरअसल, ट्रेलर रिलीज के बाद इस फिल्म फिल्म के म्यूजिक को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि कल 'संजू' का पहला गाना 'बढ़िया' रिलीज होने वाला है। राजकुमार हिरानी ने हाल ही में एक पोस्टर शेयर किया है जिस पर गाने के बोल लिखे हुए है कि मैं बढ़िया तू भी बढ़िया। साथ ही राजकुमार ने यह भी बताया है कि यह गाना कल यानि की रविवार को 11 बजे रिलीज किया जाएगा।

इस गाने में रणबीर एक महिला की आवाज में लिप सिंकिंग करते हुए नजर आएंगे। वैसे रणबीर और सोनम को एक बार फिर से साथ में देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि ट्रेलर रिलीज के बाद ये माना जा रहा है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। और तो और इस फिल्म पर अभी से ही 300 करोड़ का ठप्पा लगा दिया गया है। ट्रेलर में फिल्म ऐसे-ऐसे सीन की झलकियां दिखाई गईं है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। गे जानें संजू के ट्रेलर में दिखाए गए वो 10 सीन, जो साबित करते हैं कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











