संजू की ओपनिंग के साथ आ गया RESULT: सलमान से पीछे रह गए रणबीर, 3rd नंबर पर ही रूके
रणबीर कपूर की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर तो सबकी नज़र है ही। ये देखने में हर किसी की दिलचस्पी है कि फिल्म सलमान खान की रेस 3 से ज़्यादा ओपनिंग करेगी या कम। तो लीजिए जनाब सलमान वाकई सलमान ही रहेंगे।
अगर संजू की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट पर नज़र डाली जाए तो संजू को 2018 की तीसरी सबसे बड़ी ऑक्यूपेंसी मिली है। फिल्म को लगभग 45 फीसदी दर्शक मिले।

वहीं रेस 3 को 5o फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली थी और इस लिस्ट में पहले नंबर पर है टाईगर श्रॉफ स्टारर बागी 2 जिसे 57.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली।लेकिन देखा जाए तो रणबीर कपूर सलमान खान का काम तमाम आधिकारिक रूप से कर चुके हैं।
[बॉक्स ऑफिस पर HOUSEFULL है संजू, सलमान ही नहीं, 3 सुपरस्टार्स को KICK!]
दरअसल, रणबीर कपूर के आते ही सलमान खान के अच्छे दिन तो खत्म हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ, कई जगह, संजू के शो बढ़ाने के लिए रेस 3 के साथ समझौता किया जा रहा है।
अब तो फैन्स इस बात की शर्त भी लगा रहे हैं कि रेस 3 या संजू, दोनों में से कौन जल्दी 100 करोड़, 200 करोड़ का आंकड़ा छुएगा। ऐसे में जहां रेस 3 को 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने के लिए 3 दिन लगे और फिल्म ने 103 करोड़ की कमाई की वहीं देखना है कि संजू 3 दिन में कितनी कमाई करती है।
वैसे जानिए सबसे तेज़ सौ करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












