रणबीर कपूर की 'संजू' और राजकुमार की 'न्यूटन'- बेस्ट एशियन फिल्म 2018 के लिए रेस में शामिल
रणबीर कपूर की फिल्म संजू और राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को AACTA (ऑस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन आर्ट्स अवार्ड) में बेस्ट एशियन फिल्म 2018 की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। इन दो फिल्मों के अलावा मनोज बाजपेयी की फिल्म गली गुलियां भी इस श्रेणी में नामांकित है। आज ही AACTA ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
राजकुमार की 'स्त्री' का धमाकेदार RECORD- सलमान, शाहरुख सभी सुपरस्टार्स पीछे
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म संजू, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बॉयोपिक फिल्म है। यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल है। वहीं, राजकुमार राव की न्यूटन को भारत की ओर से ऑस्कर में भी नामांकित किया गया था। जबकि मनोज बाजपेयी की गली गुलियां थ्रिलर-ड्रामा है।

कोई शक नहीं कि ये फिल्में बॉलीवुड की पहचान हैं। स्टारकास्ट से लेकर कंटेंट तक.. इन फिल्मों को हर लिहाज से पसंद किया गया। 2018 में रिलीज संजू में रणबीर कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था, जबकि मनीषा कोईराला, विकी कौशल और परेश रावल मुख्य किरदारों में थे।
वहीं, न्यूटन की पूरी जिम्मेदारी राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के कंधों पर थी। फिल्म में दोनों के किरदार को काफई सराहना मिली। पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया। उम्मीद है कि AACTA में भी बेस्ट फिल्म का अवार्ड इन तीनों फिल्मों में किसी एक के हक में जाए।


Click it and Unblock the Notifications











