संजीव भट्ट हैं रीयल लाइफ हीरो : महेश भट्ट

महेश भट्ट आगे कहते हैं कि जब मैं संजीव से मिलने जा रहा था तब मेरे घरवालों ने मुझसे पूछा कि मैं कहा जा रहा हूं, मैने उन्हें बस एक ही जवाब दिया कि आज तक मैं पर्दे के कई हीरो से मिला लेकिन आज मैं असली हीरो से मिलने जा रहा हूं।
संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से आज मुलाकात की, मैने कई लोगों को देखा पर इनके जैसा साहस किसी में नहीं है, मैं इस साहस के लिए उन्हें सलाम करता हूं।
मैंने भट्ट की मां का हाथ चूमा और उनसे कहा कि उन्होंने बेटे के रूप में एक सच्चा हीरो पाया है। महेश ने कहा कि संजीव भट्ट जैसे पोल खोलने वाले लोगों की सुरक्षा को और मजबूत किया जाना चाहिए ताकि उन्हें कोई नुकसान ना पहुंचा सके।


Click it and Unblock the Notifications











