तलाक के बाद नन्ही सी बेटी को नए रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ लेकर खूब रही हैं ये शेख ब्यूटी ऐसीऐसी तस्वीरे हुईं लीक

इन दिनों हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख बी टाउन के सबसे सीक्रेट कपल बने हुए हैं। कई बार दोनों को ट्रिप पर जाते हुए भी देखा जाता है और वह दोनों खूबसूरत तस्वीरों को भी शेयर करते हैं। लेकिन हाल ही में दोनों ही गुजरात के गिर जंगल में सफारी करने पहुंचे। जिस की कुछ तस्वीरें सामने आते ही काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गई।
बेटी संग एक्ट्रेस भी जंगल सफारी का लुफ्त उठती हुईं आई नज़र
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में मशहूर टेलीविजन की अभिनेत्री संजीदा शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को साझा किया। इस वीडियो में बैठ जीप में बैठी अपनी बेटी को गोद में लिए हुए जंगल सफारी का लुफ्त उठाती हुई नजर आई। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी बेटी ने ब्लैक एंड वाइट चेकर्ड को-ऑर्ड सेट पहन रखा है। वहीं अगर हम संजीदा शेख की बात करें तो उन्होंने व्हाइट शर्ट, रिप्ड जींस और इसी के साथ हेट भी लगा रखा है। एक्ट्रेस ले इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'अपने बच्चे को डिज्नी पर मत ले जाओ, उन्हें जंगल की सैर करवाओ।'
हर्षवर्धन ने शेयर की जंगल सफारी की तस्वीरें
बता दें कि इससे पहले हर्षवर्धन राणे ने सफारी की कुछ तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया। जिसमें वह काफी डैशिंग अंदाज में नजर आए। एक्टर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'गिर का पहला दिन और बच्चन साहब ने सही कहा है about गुजरात।'
पहली नज़र में हो गया था दोनों को प्यार
वहीं अब दोनों की तस्वीरों को देखते हुए फैन्स भी कयास लगा रहे हैं कि यह दोनों तफारी करने के लिए साथ में गए हैं। दरअसल आपको बता दें कि हर्षवर्धन और संजीदा शेख की मुलाकात फिल्म 'तैश' के सेट पर हुई थी। जहां पर दोनों को एक दूसरे को देखते ही प्यार हो गया था। कुछ खबरों की माने तो संजीदा शेख ने हर्षवर्धन के लिए ही अपने पति आमिर अली से तलाक लिया।
इस तरह शुरू हुआ संजीदा और हर्षवर्धन की लवस्टोरी का सिलसिला
अगर हम संजीदा और हर्षवर्धन की लव स्टोरी की बात करें तो आपको बता दें कि बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस लंदन में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान वह हर्षवर्धन के काफी करीब आ गई और दोनों एक दूसरे के साथ डेटिंग करने लगे। लेकिन जब एक्ट्रेस मुंबई वापस लौटी, तो वह आमिर अली का घर छोड़ और अपना सामान पैक कर चली गई। सभी ने इन दोनों को साथ में लाने की काफी कोशिश की लेकिन फिर भी कोई बात नहीं बन पाई। इस पर संजीदा शेख कहती है कि वह सिंगल रहकर बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाह रही है।
संजीदा और आमिर की 8 साल में टूटी शादी
अगर हम संजीदा शेख और आमिर अली के लव स्टोरी की बात करें तो आपको बता दें कि दोनों ने 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया और 2012 में शादी रचा ली। 8 साल तक दोनों की शादी चली और बाद में दोनों के बीच में खटास आई। जिसके बाद दोनों ने 2020 में अलग होने का फैसला लिया। संजीदा और आमिर अली की एक बेटी है जिसकी कस्टडी एक्ट्रेस को मिली है। बता दें कि आमिर अली और संजीदा शेख की अलग होने की वजह 'सनम तेरी कसम' फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे को बताया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications