..................... Sanjeeda Sheikh open personal life about her partner ex-husband Aamira ali got angry - Hindi Filmibeat

संजीदा शेख ने पार्टनर को लेकर कह दी ऐसी बात, EX हसबैंड आमिर को आया गुस्सा, बोले- मैं किसी पर कीचड़ नहीं उछालता

Sanjeeda Sheikh

टीवी की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी कहलाई जाने वाली संजीदा शेख और आमिर अली दोनों ही अब साथ ना हों, लेकिन दोनों का नाम आज भी साथ में आ जाता है। बता दें कि दोनों इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। हाल ही में संजीदा की वेब सीरीज हीरामंडी रिलीज हुई है। इस सीरीज में उनका काम और अंदाज देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ का खुलासा किया है। अपने इस इंटरव्यू की वजह से संजीदा खूब सुर्खियों में बनी हैं।

संजीदा ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि ऐसे पार्टनर होते हैं जो आपको निराश करने की कोशिश करते हैं। वह आपको कहेंगे कि ऐसा मत करो या आप ऐसा कर ही नहीं सकते तो ऐसे लोगों से दूरी बना लेना ही बेहतर है। संजीदा आगे कहती हैं हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है। शुरुआत में आप खुश होते हैं, लेकिन बाद में दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं तो आप किसी निर्णय पर आना चाहते हैं।

वहीं संजीदा की बात सुनने के बाद अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में आमिर अली कहते हैं कि वह जो भी कहती हैं यह जरूरी नहीं की वह हमारे बारे में ही हो। आमिर कहते हैं कि हम पिछले 5 सालों से एक दूसरे से अलग हैं ये हो सकता है कि इस दौरान उनके साथ कुछ हुआ हो। आमिर आगे कहते हैं कि मेरी और संजीदा की कहानी अब काफी पुरानी है। मैं यह जानता हूं कि मैं किस दौर से गुजरा हूं, लेकिन पब्लिक में किसी पर कीचड़ उछालने की मेरी आदत नहीं है।

मैं कभी भी किसी को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करता हूं और ना ही आने वाले समय में मैं ऐसा कर पाऊंगा। खासतौर पर उन लोगों के साथ जिनके साथ मेरा कभी कोई रिश्ता रहा है। आपको बता दें कि आमिर संजीदा की मुलाकात एक टीवी सेट पर हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। कई सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया फिर साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी ज्यादा टिकी नहीं और साल 2018 में तलाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X