फिर से पिता बने संजय दत्त

संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने मुंबई के एक अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. इनमें एक लड़की और एक लड़का है.
अस्पताल में मौजूद संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं.
संजय और मान्यता की करीबी दोस्त अमीषा पटेल ने बताया, "डिलीवरी एक महीने पहले हो गई, लेकिन मां और बच्चे दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं. संजय और मान्यता दोनों ही बहुत रोमांचित हैं. दोनों के लिए ये दीवाली गिफ्ट की तरह है."
हम आपको बता दें कि अमीषा पटेल ने मान्यता की गर्भावस्था के दौरान काफ़ी देखरेख की और जब संजय शूटिंग के सिलसिले में घर से बाहर रहते थे, उस वक़्त उन्होंने ही मान्यता की हर तरह से मदद की.
अमीषा ने आगे कहा, "मान्यता, मानसिक तौर पर बहुत मज़बूत हैं. उन्होंने बच्चों के लालन-पालन के बारे में काफ़ी कुछ पढ़ रखा है. इसलिए उन्होंने आगे कोई दिक़्कत नहीं होगी. उन्होंने घर में पूरी तैयारी कर रखी है."
हाल ही में नवरात्रि के मौके पर संजय दत्त ने अपने घर माता की चौकी बिठाई, जिसमें मान्यता दत्त ने भी पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, और फ़िल्मी जगत के कई लोगों ने आकर संजय और मान्यता को शुभकामनाएं दी थीं. उनकी बहन प्रिया दत्त ने भी इस पूजा में शिरकत करके दोनों से दूरी की ख़बरों पर विराम भी दे दिया था.
संजय दत्त की पहली संतान त्रिशाला हैं, जो अमेरिका में रहकर पढ़ रही हैं. त्रिशाला, संजय और उनकी पहली पत्नी दिवंगत ऋचा शर्मा की संतान हैं.


Click it and Unblock the Notifications