यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले संजय दत्त, फिल्म प्रस्थानम के लिए बातचीत

Recommended Video

Sanju: Sanjay Dutt meets Cm Yogi Adityanath; Will Adopt his mother Nargis's village | FilmiBeat

संजय दत्त काफी समय बाद प्रोडक्शन में अपना हाथ आजमाने के लिए फिर से तैयार है। बता दें कि संजय दत्त जेल से आने के बाद काफी ज्यादा व्यस्त हो गए है और अपने आपको बिजी रखने की कोशिश कर रहे है। संजय दत्त को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि वो साउथ की प्रस्थानम की एक रीमेक हिंदी में बनाने जा रहे है।

बता दें कि इस फिल्म के सिलसिले में संजय दत्त ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। आपको बता दें कि संजय दत्त अपनी फिल्म की शूटिग यूपी में करने वाले है जिसके चलते किसी बात को लेकर उन्होने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है।

 sanjay dutt, prasthanam, संजय दत्त, प्रस्थानम

इसके अलावा सीएम ने भाजपा की कैंपेन संपर्क फॉर समर्थन के लिए संजय दत्त को सम्मानित किया और इसके बारे में बताया है। बता दें कि भाजपा का संपर्क फॉर समर्थन का प्रचार इस समय तेजी से हो रहा है।

हाल ही में इसी विषय में अभिनेता सलमान खान के घर उनसे और सलीम खान से मिलने यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी पहुंचे थे। इस कैंपेन का मकसद लोगों तक वो बात पहुंचाना है कि मोदी सरकार ने 4 साल में क्या क्या जनता के लिए किए है।

नितिन गडकरी ने कई तस्वीरें सलमान खान और सलीम खान के साथ साझा की थी। हालांकि संजय दत्त का योगी से मिलने के दो मकसद थे।

पहला मकसद फिल्म को यूपी में शूट करना है इसके लिए कुछ बात करनी थी और दूसरा मकसद इस कैंपेन के बारे में जानने के लिए था। योगी आदित्यनाथ थे ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है कि संजय दत्त उनसे मिले और संपर्क फॉर समर्थन के लिए बातचीत की है।

बता दे कि संजय दत्त की ये फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और इस फिल्म में एक्टर जैकी श्रॉफ की भी एंट्री हो चुकी है।

बता दें कि फिल्म साउथ की एक रीमेक है जो कि एक तरह के टाइटल पर बनाई जा रही है। संजय दत्त इस फिल्म के लीड रोल के साथ साथ फिल्म के प्रोड्यूसर भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X