बाप-बेटी के गिले-शिकवे दूर हुए

पत्रिका ने संजय दत्त और उनकी बेटी के बीच हुई निजी बातचीत का विवरण भी छापा है. पीपुल के मुताबिक़, संजय दत्त ने त्रिशला को गले लगाकर 'आइ लव यू बेटा.' त्रिशला दत्त ने कहा, "वे ख़ुश लग रहे हैं, मैं उनकी खुशी से खुश हूँ, अगर उन्हें जो चाहिए था वह मिल गया है तो यह अच्छी बात है."
त्रिशला अपनी मौसी के साथ न्यूयॉर्क में क्वींस इलाक़े में रहती हैं. बहमास में संजय और त्रिशला ने अकेले काफ़ी समय बिताया जिसके दौरान त्रिशला ने अपने पिता को अपनी कॉलेज की पढ़ाई के बारे में बताया जिसमें संजय दत्त ने काफ़ी रुचि ली.
| वे ख़ुश लग रहे हैं, मैं उनकी खुशी से खुश हूँ, अगर उन्हें जो चाहिए था वह मिल गया है तो यह अच्छी बात है |
बहामास में फ़िल्म 'ब्लू'की शूटिंग के दौरान संजय दत्त ने अपनी बेटी से मुलाक़ात की जहाँ उनकी पत्नी मान्यता भी मौजूद थीं. मान्यता से संजय दत्त की शादी के बाद 19 वर्षीय त्रिशला ने कई इंटरव्यू दिए थे जिसमें उन्होंने अपनी अप्रसन्नता प्रकट की थी. त्रिशला संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं, ऋचा शर्मा का निधन 1996 में कैंसर से हो गया था.


Click it and Unblock the Notifications