संजू बाबा के इंतजार में मुन्नाभाई पार्ट 3

संजय दत्त की सजा ने उनकी सभी फिल्मों के निर्देशक काफी चिंता में हैं। उन्हें सिर्फ फिल्मों की ही चिंता नहीं है बल्कि उन्हें चिंता है संजू बाबा की जो कि सभी के काफी करीबी रहे हैं और जिनकी सभी लोग काफी रिस्पेक्ट करते हैं। संजय दत्त ने वैसे तो जेल जाने से पहले अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म मुन्नाभाई सीरीज का तीसरा भाग जो कि अभी तक शुरु भी नहीं हुआ है संजय द्तत के जेल जाने की वजह से रुक गया है। लोगों को लगा कि संजय दत्त के साढ़े तीन साल के लिए जेल जाने के बाद राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा किसी और को फिल्म के लिए साइन करेंगे लेकिन दोनों निर्माताओं का कहना है कि वो संजय दत्त के बिना इस फिल्म के बारे में सोच भी नहीं सकते।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया "दो दिन पहले संजय दत्त ने फोन करके कहा मेरे लिेए जेल जाना काफी कठिन है लेकिन मैं जाने के लिए तैयार हूं। क्योंकि जब मैं वहां से लौटूंगा तो सही मायने में राहत महसूस करुंगा। जेल से आने के बाद मैं सीधे मुन्नाभाई के सेट पर आऊंगा।" सभी को इस बात का यकीन है कि कोर्ट संयदय दत्त के मामले में थोड़ी नरमी जरुर दिखाएगी। संजय दत्त की सजा माफ कराने के लिए जस्टिस काटजू और फिल्म के संगठन के सदस्यों ने राज्यपाल को एक अर्जी भी भेजी है। उम्मीद की जा रही है कि संजय दत्त को लेकर पेश की गयी इस अर्जी पर राज्यपाल सोच विचार करेंगे।

विधु विनोद चोपड़ा और राजुकमार हिरानी ने आगे कहा "हम लोग संजय को सम्मानित और हर तरह से सकारात्मक मानते हैं। सेट के अलावा उसका जीवन कोर्ट जाने, कानूनी सलाह लेने, भविष्य की अनिश्चितता और निकट भविष्य में जेल जाने की चिंता के इर्द गिर्द ही घूमता है। हमारी समझ में जेल से निकलने के बाद आदमी प्रतिशोध भूल जाता है। जहां तक हम लोग जानते हैं संजू पूरी तरह से बदल चुका है और वह एक जिम्मेदार नागरिक है। हमें लगता है कि खुद को पूरी तरह से बदल चुके इस इंसान पर विचार करना गलत नहीं होगा। इस तरह के नागरिक के प्रति नरमी दिखानी चाहिए, जो न्याय को सर्वोच्च मानता हो।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X