जेल में बंद संजय दत्त को मैसेज देंगे उनके प्रशंसक
मुम्बई। संजय दत्त अभिनीत 'पुलिसगीरी' के निर्माता राहुल अग्रवाल ने एक बोर्ड का अनावरण किया है जिसमें संजय के प्रशंसक उन्हें संदेश लिख सकते हैं। संजय फिलहाल जेल में कैद हैं। फिल्म के प्रचार के दौरान यह संदेश बोर्ड विभिन्न शहरों में घूमेगा।
राहुल अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा, "हम एक बोर्ड का अनावरण करेंगे जिस पर यहां संदेश लिखा जाएगा, और हम इसको लेकर विभिन्न शहरों में यात्रा करेंगे। जिसमें आम लोग भी संजय को संदेश लिखेंगे और हम यह बोर्ड संजय को सौंपेंगे।"
संजय 1993 के मुम्बई विस्फोट मामले में पुणे के यरवदा केंद्रीय कारागार में 42 महीने की सजा काट रहे हैं। उन्होंने 'पुलिसगीरी' में पुलिसकर्मी की मूख्य भूमिका निभाई है, यह तमिल फिल्म 'सैमी' का हिंदी संस्करण है।
फिल्म की नायिका प्राची देसाई का कहना है कि संजय की अनुपस्थिति में यह फिल्म की पूरी टीम की जिम्मेदारी है कि वह इसका प्रचार बेहतर तरीके से करे।
के.एस.रविकुमार की पहली निर्देशित 'पुलिसगीरी' का प्रदर्शन 5 जुलाई को सिनेमाघरों में होगा।


Click it and Unblock the Notifications
