..................... Sanjay Suri hopes more films can be made in Kashmir | कश्मीर में फिल्‍मे बने: संजय सूरी - Hindi Filmibeat

कश्मीर में फिल्‍मे बने: संजय सूरी

By Staff

Sanjay Suri
कश्‍मीर में पैदा व बड़े हुए अभिनेता संजय सूरी का कहना है कि अधिक से अधिक फिल्मकारों को घाटी का रुख करना चाहिए क्योंकि इससे वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा जिससे राज्य संपन्न होगा। संजय ने हाल में फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग कश्‍मीर में की थी।

संजय ने कहा, "मैं आशा करता हू् कि आने वाले दिनों में कश्मीर में अधिक से अधिक फिल्मों का निर्माण होगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को यहां आने वालों को सुरक्षा मुहैया करानी होगी। मैं मानता हूं कि फिल्मों के माध्यम से रोजगार पाकर इस राज्य के लोग संपन्न हो सकेंगे।"

संजय का जन्म श्रीनगर में हुआ था। वह यहां अपने जीवन के 19 साल बिता चुके हैं। 1990 में आतंकवादियों द्वारा अपने पिता की हत्या के बाद संजय परिवार सहित दिल्ली चले आए थे।

'सिकंदर' में संजय ने एक ऐसे कश्मीरी राजनेता की भूमिका निभाई है, जो धार्मिक नेताओं, सैन्य अधिकारियों और राजनीतिक संगठनों के बीच शांति स्थापित करने के लिए कार्य करता है।

यह फिल्म एक ऐसे लड़के के ऊपर आधारित है, जो बड़ा होकर अपने दोस्तों के साथ देश के लिए फुटबाल खेलना चाहता है लेकिन एक दिन उसे सड़क पर एक बंदूक मिलती है और फिर उसकी जिंदगी अलग मोड़ ले लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X